{"_id":"611a93398ebc3e42a904d3fd","slug":"teenager-who-went-to-bathe-in-sonra-river-drowned-kushinagar-news-gkp405718761","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा
विज्ञापन
सोनरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा
रहसू जनुबीपट्टी गांव का निवासी था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। कसया थानाक्षेत्र के कुलकुला देवी मंदिर के पास सोनरा नदी में नहाते समय 15 वर्षीय एक किशोर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से किशोर के घर में मातम छाया हुआ है।
बताया जा रहा है कि पटहेरवा थानाक्षेत्र के रहसू जनुबीपट्टी गांव के निवासी रविंद्र गुप्ता का 15 वर्षीय बेटा आलोक रविवार को गांव से कुछ दूर स्थित सोनरा नदी में नहाने गया था। दिन के करीब तीन बजे नदी में नहाते वक्त डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे बाद उसे अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर फाजिलनगर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किशोर के परिवार में चीख-पुकार मच गई। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।