फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager who left for school goes missing mysteriously; report filed.

Kushinagar News: स्कूल के लिए निकला किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Teenager who left for school goes missing mysteriously; report filed.
सुकरौली। हाटा कोतवाली के सेमरी परसौनी गांव का 14 वर्षीय किशन गौड़ के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन लगातार किशोर की तलाश में जुटे हैं।

किशन गौड़ गांव के ही रामपुर सोहरौना स्थित अपने नाना के घर रहकर निजी स्कूल में पढ़ता है। 15 जुलाई को वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। कोतवाल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की मां रुगदा देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed