{"_id":"65fca9f22d4228538b0a6064","slug":"teenager-missing-father-files-kidnapping-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114482-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस
Fri, 22 Mar 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता हो हो गई। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बुधवार को दोपहर बाद खेत की तरफ गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन, वह कहीं भी नहीं मिली। बुधवार को किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत किशाेरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने बताया है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी ख़ोजबीन की जा रही। जल्द ही किशोरी को ढूढ़ लिया जाएगा।