{"_id":"6a2db184fccae489830f4e28","slug":"teenager-injured-in-crocodile-attack-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161740-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मगरमच्छ के हमले से मासूम पीयूष की मौत, नदी में जाल बिछाते समय हुआ था हमला- इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मगरमच्छ के हमले से मासूम पीयूष की मौत, नदी में जाल बिछाते समय हुआ था हमला- इलाज के दौरान हुई मौत
Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
सार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के धोकरहा घाट के पास शनिवार शाम बांसी नदी में मगरमच्छ के हमले से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बांसगांव बिंद टोला निवासी पप्पू निषाद का पुत्र पीयूष निषाद साथी मछुआरों के साथ नदी में जाल बिछा रहा था तभी पीछे से मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मछुआरों ने उसे बाहर निकाला और दुदही सीएचसी पहुंचाया, लेकिन मेडिकल कॉलेज रेफर के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नारायणी नदी में बच्चों का शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के धोकरहा घाट के पास शाम करीब सात बजे बांसी नदी में जाल लगाते समय 13 वर्षीय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौजूद मछुआरों ने मगरमच्छ से छुड़ाकर दुदही सीएचसी पहुंचाया। किशोर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। बांसगांव बिंद टोला निवासी पप्पू निषाद का 13 वर्षीय पुत्र पीयूष निषाद शनिवार को शाम करीब सात बजे गांव के अन्य मछुआरों के साथ नदी में जल बिछा रहा था। उसी दौरान बांसी नदी ने पीछे से पीयूष पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर नदी में जाल लगा रहे अन्य मछुआरों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह उसे मगरमच्छ से छुड़ाकर बाहर निकाला। सूचना पर आए परिजन घायल पीयूष को दुदही सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन