फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager got electrocuted while installing fan, lost his life

Kushinagar News: फर्राटा पंखा लगाते समय किशोर को लगा करंट, गई जान

Tue, 09 Jul 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager got electrocuted while installing fan, lost his life
कप्तानगंज। निचलौल के पांडेय वार्ड में सोमवार को पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पटखौली निवासी श्याम सुंदर का बेटा अभिषेक (17) निचलौल शहर के पांडेय वार्ड निवासी मामा नाथू कसौधन के घर पढ़ने आया था। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे फर्राटा पंखा लगा रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आकर पंखे से चिपक गया। परिजन हादसे को देख कुछ देर के लिए सन्न रह गए।
विज्ञापन

लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचीं किशोर के नानी और मामी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। बताया जा रहा है मृत किशोर माता पिता के तीन संतानों में सबसे बड़ा था। अभिषेक तीन दिन पहले ही निचलौल शहर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए आया था। उसने कक्षा 12 में एडमिशन लिया था। थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed