फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager gang-raped, five booked

Kushinagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर केस

Sun, 20 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped, five booked
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही पांच युवकों ने पहले छेड़खानी की और फिर बाद में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो बनाकर परिजनों से रुपये की मांग की और जब परिजन रकम देने से मना कर दिए तो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट मेें पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी (16) को 14 जुलाई को गांव का ही एक युवक देर रात करीब 10 बजे मोबाइल पर चैटिंग के माध्यम से मिलने के लिए घर के पीछे बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद चार और युवक आ गए। किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगे। पांचों युवक मिलकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर परिजनों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़ित परिवार की ओर से रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि आरोेपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed