{"_id":"6605d90c17d614190e08d659","slug":"teenager-dies-another-injured-in-bike-collision-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114700-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की टक्कर से किशोर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की टक्कर से किशोर की मौत, दूसरा घायल
Fri, 29 Mar 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे सड़क पर बैठकर बुधवार की देर शाम मोबाइल फोन पर चैटिंग कर रहे दो किशोरों को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद युवक बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल किशोर का तुर्कहा पीएचसी में इलाज चल रहा है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव निवासी 15 वर्षीय सुदीप शर्मा बुधवार की देर शाम गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे सड़क पर अपने दोस्त 13 वर्षीय साहिल के साथ बैठकर मोबाइल पर चैटिंग कर रहा था। इस दौरान उधर से एक युवक तेज गति से बाइक लेकर गुजर रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे दोनों दोस्तों से टकरा गई। इसमें सुदीप शर्मा की मौत हो गई, जबकि साहिल घायल हो गया। अंधेरे का लाभ उठाकर युवक बाइक लेकर भाग निकला। गांव वाले दोनों को तुर्कहा सीएचसी लेकर पहुंचे। सुदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल का इलाज चल रहा है। सुदीप दो भाइयों में बड़ा था और हाईस्कूल में पढ़ता था। सुदीप की मौत के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। मां विसमति देवी व पिता विजत शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि बाइक की टक्कर से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।