फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl dies after being hit by a bike while crossing the road.

Kushinagar News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत

Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after being hit by a bike while crossing the road.
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर चिलवान टोले के पास शुक्रवार दोपहर सड़क पार करते समय 12 वर्षीय साजिया उर्फ गुड़िया बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। लोगों ने दोनों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान किशोरी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के पगार गांव के चिलवान टोला निवासी 16 वर्षीय अजय कुशवाहा किसी कार्य से बाइक से कप्तानगंज जा रहा था। चिलवान टोले के सामने सड़क पार कर रही चिलवान टोला के राजू की 12 वर्षीय पुत्री साजिया उर्फ गुड़िया बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार भी सामने से आ रही कार से टकरा कर घायल हो गया। रामकोला एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि साजिया के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed