फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl died during treatment

Kushinagar News: इलाज के दौरान हुई किशोरी की मौत

Tue, 05 Sep 2023 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl died during treatment
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा अगरवा गांव की 17 वर्षीय किशोरी की रविवार की देर रात मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थी। सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा अगरवा निवासी नियाज अहमद की 17 वर्षीय पुत्री फरीदा खातून की तबीयत कई दिनों से खराब थी। रविवार की रात उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो परिजन उसे सेवरही सीएचसी ले आए। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल ने प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजन रात में शव लेकर घर आ गए।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोगों ने सेवरही पुलिस को सूचना दे दी। पिपराघाट पुलिस चौकी के इंचार्ज सुजीत कुमार भारती ने परिजनों से पूछताछ की। ग्राम प्रधान विरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि करीब दो माह पूर्व किशोरी गांव के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। परिवारवालों के समझाने पर वह घर लौट आई थी। कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी। अचानक रविवार की रात में उसे सांस लेने में दिक्कत हो गई। पोस्टमार्टम में भी उसकी मौत टीबी से मौत की बात बताई जा रही है। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पिपरा अगरवा गांव में किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed