{"_id":"60ca40d58ebc3e356c1b54eb","slug":"teddea-ka-hamla-kushinagar-news-gkp398359787","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर हमले के बाद तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर हमले के बाद तेंदुए की मौत
विज्ञापन
शिवपुर गांव में मृत तेंदुआ।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। बाढ़ प्रभावित शिवपुर गांव में बुधवार सुबह एक तेंदुआ ने हमला कर महिला समेत दो लोगों को जख्मी कर दिया। लोगों के शोर मचाने और खदेड़ने पर तेंदुआ बांस की कोठ में जाकर बैठ गया और कुछ देर बाद वहीं उसकी मृत्यु हो गई।
गंडक नदी के बाईं ओर बसे खड्डा थाना क्षेत्र का शिवपुर गांव में मंगलवार रात में बाढ़ के पानी से घिर गया था। बुधवार सुबह ग्रामीण बाढ़ व बारिश से बचने के इंतजाम में जुटे थे कि अचानक तेंदुआ आने की खबर से भगदड़ मच गई। यह गांव से महराजगंज जिले का सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य से सटा है।
तेंदुए की मौजूदगी से अनजान शिवपुर गांव की सरिता (27) गांव के बाहर एक बांस की कोठ के बगल से गुजरीं तो वहां मौजूद तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर छोटेलाल (45) हाथ में डंडा लेकर बचाने हेतु दौड़ पड़े। तेंदुए ने सरिता को छोड़ और छोटेलाल के पैर पर पंजा मारकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ बांस की कोठ में दुबक गया। एक घंटे तक लोग दूर से ही इस जगह को घेरे रहे। सूचना पर शिवपुर पुलिस चौकी के सिपाही व सोहगीबरवा अभ्यारण्य, खड्डा से वन कर्मी भी पहुंचे। काफी देर तक जब झाड़ियों में तेंदुआ की तरफ से कोई हलचल नहीं दिखी तो लोग डरते-डरते नजदीक गए तो वह मृत पड़ा था। तेंदुआ के शरीर पर गहरा घाव दिख रहा था। घायल सरिता व छोटेलाल का गांव में ही प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
खड्डा के रेंजर बीके यादव ने बताया की शिवपुर गांव से मिले तेंदुए के शव को गोरखपुर ले जाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चलेगा। घायल ग्रामीणों के इलाज का इंतजाम कराया जा रहा है।

तेंदुए के हमले से घायल छोटेलाल। संवाद न्यूज एजेंसी।- फोटो : KUSHINAGAR

तेंदुए के हमले से घायल सरिता। संवाद न्यूज एजेंसी।- फोटो : KUSHINAGAR