{"_id":"65985850549a2360c20b5ac7","slug":"teams-of-mishrauli-and-dumahi-reached-quarter-finals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10521-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मिश्रौली व दुमही की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं मिश्रौली व दुमही की टीमें
Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल परिसर में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही की तरफ से आयोजित चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में मिश्रौली ने अमवा दुबे और दूसरे मैच में दुमही की टीम ने रामकोला को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए चौथे लीग मैच में टॉस जीतकर अमवा दुबे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मिश्रौली टीम की गेंदबाजी के आगे अमवा के सभी खिलाडी 10.5 ओवर में 77 रन पर आउट हो गए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रौली की टीम ने आठवें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मिश्रौली टीम के बल्लेबाज बादशाह ने 11 गेंद पर पांच छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। पांचवें लीग मैच में टाॅस जीतकर श्रीदेवामन दुर्गा क्रिकेट क्लब दुमही के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। बल्लेबाज शफी ने 24 गेंद में पांच छक्के व चार चौकों की मदद से 54 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससी क्रिकेट क्लब रामकोला के सभी खिलाड़ी 11.5 ओवर में 79 रन पर आउट हो गए। दुमही ने 36 रनों से मैच जीत लिया। इस टीम के शफी को मैन आफ दी मैच से पुरस्कृत किया गया। मैच में कामोद कुमार व सिद्धार्थ ने अंपायरिंग, सेराज अहमद ने स्कोरिंग व कृष्णा ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजनीश राय, राजबलम चौरसिया व अनुग्रह राय ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजक अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, सुशांत, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।