फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teaching moral lessons to children, stealing electricity

बच्चों को पढ़ाते नैतिकता का पाठ, कर रहे थे बिजली चोरी

Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teaching moral lessons to children, stealing electricity
डीआईओएस कार्यालय की फाइल फोटो। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
बच्चों को पढ़ाते नैतिकता का पाठ, कर रहे थे बिजली चोरी
विज्ञापन

पडरौना। जिले भर के बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षा विभाग के डीआईओएस कार्यालय पर 19 साल से कटिया कनेक्शन लगा कर बिजली जलाई जा रही थी। बिजली निगम ने कई बार कनेक्शन लेने का नोटिस दिया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। अंतत: रविवार को बिजली कर्मियों ने कटिया कनेक्शन उतरवा लिया। इससे सोमवार को दिनभर कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा।
जिला मुख्यालय बनने के बाद डीआईओएस कार्यालय पडरौना नगर के कोतवाली के सामने संचालित होता था। अन्य सरकारी कार्यालयों की तरह डीआईओएस कार्यालय भी वर्ष 2002-03 में जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थानांतरित हो गया। तभी से कार्यालय में बिना कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। बिजली निगम की तरफ से कनेक्शन लेने के लिए कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन, डीआईओएस कार्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम की तरफ से रविवार को बिजली काट दी गई। 19 साल के भीतर किसी डीआईओएस ने बिजली कनेक्शन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया था। वहां कटिया कनेक्शन लगाकर बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। इसके लिए कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन विभाग की तरफ से कनेक्शन लेने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई। निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय तार काटकर उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नित्यानंद ओझा, जेई, रविंद्रनगर विद्युत उपकेंद्र
कार्यालय का अपना स्थायी भवन नहीं होने के कारण कनेक्शन नहीं लिया गया था। अब कार्यालय के पास ही विभाग के भवन का निर्माण हो रहा है। कार्यालय के कर्मचारियों को बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। एक-दो दिन में बिजली कनेक्शन ले लिया जाएगा।
- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed