{"_id":"65e0e77f1852c4841c0bbff9","slug":"teachers-will-oppose-online-attendance-made-strategy-after-meeting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113396-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करेंगे शिक्षक, बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करेंगे शिक्षक, बैठक कर बनाई रणनीति
Fri, 01 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाॅक के जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी के विरोध समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर पहली से पांच मार्च तक काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद 11 मार्च को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पडरौना के कार्यालय पर धरना देंगे। शिक्षकों ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक कर रणनीति बनाई।
सेवरही ब्लाॅक के शिक्षक आन लाइन हाजिरी के विरोध में लामबंद हो गए हैं। सभी विद्यालयों में टेबलेट के साथ विभागीय आईडी का सिम देने, बेसिक शिक्षकों के भविष्य निधि का खाता ऑनलाइन करने, शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने, पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर पहली मार्च से पांच मार्च काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद 11 मार्च को जिले के सभी जूनियर स्कूलों के शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पडरौना स्थित कार्यालय पर धरना देंगे। सेवरही ब्लाॅक अध्यक्ष मधेश मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा महानिदेशालय को शिक्षकों की समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। शिक्षक विभागीय कार्यो के समुचित क्रियान्वयन के लिए लंबे अरसे से विभागीय आईडी का सिम दिए जाने की मांग कर रहे है। उन्होंने शिक्षकों से एक से पांच मार्च तक काली पट्टी बांध कर कार्य करने के साथ इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लाॅक महामंत्री एजुलहक, बृजकिशोर शर्मा, फैयाज अहमद, शशिकांत, विजय शंकर सिंह, नसरुल्लाह, सुभाष प्रसाद, रामनगीना यादव, अनिल मिश्र, अशोक राय, अरविंद कुमार, संतोष दिवान, जयप्रकाश सिंह, आलिम अंसारी आदि मौजूद रहे।