फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers will be trained for smart classes

Kushinagar News: स्मार्ट क्लास के लिए प्रशिक्षित होंगे शिक्षक

Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be trained for smart classes
पडरौना। जिले के 200 परिषदीय विद्यालयों में प्रोजेक्टर समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें स्मार्ट स्कूल बनाया गया है। इन विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को डायट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय के अन्य शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद विद्यालय में नामांकित बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें से 200 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम बनाया गया है। उन विद्यालयों के कक्षा में एलईडी टच, वायरलेस माइक्रोफोन, माउस, की बोर्ड, ऑडियो सिस्टम आदि लगाए गए हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों को छात्रों का ध्यान केंद्रित करने और बिना किसी रुकावट के व्याख्यान दे सकेंगे। विद्यार्थियों को इन उपकरणों से पढ़ाने के अलावा अन्य गतिविधियां कराने के लिए स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले इन विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को डायट में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद ये प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय के अन्य शिक्षकों को स्मार्ट क्लास से पढ़ाने के तरीके बताएंगे। विभाग की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सत्येंद्र मौर्या ने बताया कि जिले के 200 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए सभी जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। इन विद्यालयों के एक-एक शिक्षकों को डायट में प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ की एक संस्था को नामित किया गया है। प्रशिक्षण की तैयारी पूरी की जा रही है। इस माह के अंत तक प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed