फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers will be honored with national awards

Kushinagar News: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे शिक्षक

Wed, 10 Jul 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be honored with national awards
पडरौना। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीआईओएस ने माध्यमिक स्तर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। उन्हाेंने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


चयनित शिक्षकों को भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने सभी माध्यमिक स्कूलों को पत्र जारी कर बताया कि जो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों, वे 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 16 से 25 जुलाई तक जिला स्तर पर बनने वाली कमेटी प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर चयनित नामों को प्रेषित करेगी। पांच व छह अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर गठित कमेटी शार्टलिस्ट किए गए शिक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपर्क करेंगी। 13 अगस्त तक नामों को फाइनल किया जाएगा। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की संस्तुति मिलने के बाद चार व पांच सितंबर को विजेता अध्यापकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed