{"_id":"6aecd6ff36f8e20aa50cfb6d","slug":"teachers-who-have-been-awaiting-promotion-for-11-years-submitted-a-memorandum-to-the-bsa-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171769-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 11 साल से पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 11 साल से पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक करीब 11 साल से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर सात नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
साथ ही अंतिम वरिष्ठता सूची, पात्रता सूची और रिक्त पदों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से 30 अक्तूबर को जारी आदेश में पदोन्नति की प्रक्रिया सात नवंबर तक पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जिले में अभी तक रिक्त पदों की स्पष्ट जानकारी और अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर पात्र शिक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है।
इससे निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी होने को लेकर असमंजस बना हुआ है। शिक्षकों ने मांग की कि पदोन्नति की प्रक्रिया को केवल आरटीई के 100 या 150 छात्र-छात्राओं के मानक तक सीमित न रखा जाए, बल्कि वर्ष 2019 की पद सृजन सूची और शासनादेशों के अनुरूप प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत प्रधानाध्यापक पदों के सापेक्ष पदोन्नति दी जाए। संवाद