फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers submitted memorandum of demands to BEO

शिक्षकों ने बीईओ को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

Fri, 01 Oct 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers submitted memorandum of demands to BEO
शिक्षकों ने बीईओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने अभिभावकों का डाटा फीडिंग शिक्षकों से नहीं कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शुक्रवार को बीईओ को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि का डाटा फीडिंग शिक्षकों से नही कराने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। शिक्षकों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वह चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्रीनिवास शर्मा की अगुवाई में एकत्र हुए शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय छात्रों को स्वेटर, जूता मोजा, यूनिफॉर्म, बैग आदि दिया जाना है। जिसके लिए अभिभावकों के खाते में धनराशि प्रेषण हेतु उनका खाता आधार से लिंक कराना है। लेकिन विडंबना है कि इसके लिए शासन द्वारा शिक्षकों को कोई मोबाइल, सिम, लैपटॉप, नेट आदि की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। इससे अभिभावकों का डाटा फिडिंग कराने में परेशानी हो रही है। इसके बाद शिक्षकों ने मांगों से संबंधित 11 सूत्री मांगपत्र बीईओ अनूप गुप्ता को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मोहम्मद जाकिर अंसारी, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंडेश्वर सिंह, मौलई प्रसाद, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सेवरही बीईओ को डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि का डाटा फीडिंग शिक्षकों से नहीं कराए जाने समेत अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि बीस प्रतिशत ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें एंड्रॉयड फोन चलाना भी नहीं आता है। इसके अलावा विद्यार्थियों के जन्मतिथि और आधार की जन्मतिथि में भी काफी विसंगतियां है। इसलिए डाटा फीडिंग का कार्य शिक्षकों से लिया जाना उचित नहीं है। ऐसी परिस्थिति में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी अनुचित होगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधेश मिश्र, अनिल सिंह, एजुलहक, नसरुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार डीबीटी एप के विरोध में मोतीचक ब्लॉक के शिक्षकों ने शुक्रवार को बीआरसी परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद बीईओ को ज्ञापन सौंपा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिना संसाधन के शिक्षकों से डीबीटी एप डाउनलोड न कराया जाए। यदि सरकार डाटा फीडिंग के लिए बाध्य करती है तो शिक्षक आंदोलन के लिए तैयार हैं। शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इस दौरान दीपेश सिंह, हारून रशीद, तेज प्रताप सिंह, श्रीधर पांडेय, जयराम चौरसिया, राधेश्याम वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, शंभू कुशवाहा, बाल गोविंद, प्रवीण मल्ल, मतीउल्लाह, हरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाई शिक्षक संघ की तरफ से निदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा गया। इसमें शिक्षकों ने कहा है कि अभिभावकों का डॉटा फंडिंग का कार्य किसी दूसरे एजेंसी से कराया जाय। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के स्थानीय अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, चंद्रशेखर प्रसाद, अजय सिंह, रामप्रकाश पांडेय, अनवर अली, अनीता सिंह, समीम आरा, मुन्नी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed