फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers roared at DIOS office

Kushinagar News: डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक

Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers roared at DIOS office
प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन सौपते ​शिक्षक।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 31 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित एमएलसी प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली हैं, वह ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संघर्षों की बदौलत मिली हैं। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं, शिक्षकों-कर्मचारियों का अधिकार है। सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद शिक्षकों को सेवा सुरक्षा मिली थी। सरकार धारा 12, 18 व 21 को शीघ्र बहाल करे। धरने को शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी, यशवंत चौधरी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, मुकेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अभिनव सिंह, मदन सिंह, अमित पांडेय, अनिल कुमार सिंह, विनोद राम, रामनिवास प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed