फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers protest for restoration of old pension

Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Wed, 18 Jan 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बीएसए कार्यालय के सामने धरना देते शिक्षक। - फोटो : KUSHINAGAR
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर बुलंद की आवाज, जबरन एनपीएस कटवाने का आरोप लगाया
पडरौना। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रभारी बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों ने जबरन एनपीएस कटवाने का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने 22 दिसंबर को जारी पत्र के अनुसार नई पेंशन योजना प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती थोपने का प्रयास किया जा रहा है। इसे स्वीकार नहीं करने पर शिक्षकों का जबरन वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यह बेसिक शिक्षकों के साथ तानाशाही पूर्ण रवैया है। सरकार को अपना फैसला वापस लेते हुए प्रदेश में पुरानी पेंशन को बहाल करना होगा। प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि नई पेंशन स्कीम शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए घातक है। इसे शिक्षक एक स्वर से अस्वीकृत करते हैं। यदि यह योजना शिक्षकों के हित में है, तो एमपी व एमएलए पर लागू क्यों नहीं की जा रही है। धरने को जिला महामंत्री छेदी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय और कुंजेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीएसए पंकज सिंह और वित्त एवं लेखाधिकारी त्रिभुवन लाल को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान उपेंद्र दुबे, दिनेश सिंह, रामेश्वर सिंह, देवानंद दुबे, पारसनाथ, जाकिर अंसारी, अंजली सिंह, रामायण यादव, गीता चतुर्वेदी, नीलम सिंह, रोशनी, अनुराधा गुप्ता और अनुपम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed