{"_id":"668c80e12712ea66f30552a7","slug":"teachers-protest-against-online-attendance-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-119576-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
Tue, 09 Jul 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा गया। शिक्षकों ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से जुलाई में पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश निर्गत किया गया है। यह तुगलकी फरमान है। विभाग के अधिकारी वातानुकूलित कक्ष में बैठकर बिना जमीनी हकीकत जाने इस प्रकार का निरंकुश आदेश करते रहते हैं।
मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अगुवाई में कलेक्ट्रेट जिले भर के शिक्षक कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां से ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां सीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को सौंपा। उन्होंने कहा कि संघ की तरफ से कई बार महानिदेशक स्कूल शिक्षा को ज्ञापन सौंप कर मौलिक समस्याओं को दूर करने की मांग की गई। डिजिटाइजेशन से जुड़ी मौलिक समस्याओं के निस्तारण के पश्चात ही इसे लागू किया जाए। जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, जिला संगठन मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार आदि ने कहा कि प्रमुख समस्याओं का समाधान किए बिना ही विभागीय अधिकारियों ने भय का वातावरण बनाकर ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था केवल बेसिक शिक्षा विभाग में ही लागू की जा रही है। इससे पूरे प्रदेश का शिक्षक समाज स्वयं को अपमानित एवं ठगा महसूस करता है शिक्षकों में शासन व विभाग के प्रति व्यापक आक्रोश है।
इस दौरान दिलीप पांडेय, मनीष, नागेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्र, राजेश तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, आशुतोष पांडेय, नन्हे शाही, मोना सिंह, मीना सिंह, मणि प्रभा, इंदु गोंड, संजय सिंह, प्रियंका पांडे, शिल्पी मिश्रा, शैल देवी, सुनील कुमार दुबे, धर्म प्रकाश पाठक, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।