फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers did not make online attendance, protested by wearing black bands

Kushinagar News: शिक्षकों ने नहीं बनाई ऑनलाइन हाजिरी, काली पट्टी बांध जताया विरोध

Wed, 10 Jul 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers did not make online attendance, protested by wearing black bands
पडरौना। ऑनलाइन उपस्थिति का जिले के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी विरोध किया। प्राथमिक समेत अन्य शिक्षक संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। विरोध कर रहे शिक्षकों ने चेताया कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक और छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति, पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में महानिदेशक के आदेश के विरोध में कालीपट्टी बांध कर विद्यालय में पिछले आठ जुलाई से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। मंगलवार को विरोध का दूसरा दिन रहा। यह विरोध प्रदर्शन 13 जुलाई तक चलेगा तथा 15 जुलाई को शिक्षक जिले पर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिक्षकों ने कालीपट्टी बांधकर कर शिक्षण कार्य किया। शिक्षक संगठनों ने पहले शिक्षकों को सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष), छेदी प्रसाद (जिला महामंत्री), कलमदानी सिंह (प्रांतीय संयुक्त मंत्री), महेश रज्जक, सतीश पासवान, रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश, दिनेश सिंह, मोलई प्रसाद, रामप्रकाश शर्मा, अंजनी सिंह, मधेश मिश्रा, एजुलहक, बांके बिहारी, प्रमोद शर्मा, ज़ाकिर अली, अनिल सिंह, कुंजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed