{"_id":"64f788082b0db26f970bcf75","slug":"teachers-day-celebrated-with-enthusiasm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4130-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Wed, 06 Sep 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में मंगलवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें शिक्षकों ने केक काटे और प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी।
शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान सुरेश प्रताप सिंह, अरविंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मृगेंद्र राघव राव, अभिषेक गौतम आदि मौजूद रहे। उदित नारायण पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, वीणा वादिनी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सरोज तिवारी, आनंद मिश्र, समर फील्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य यशपाल कुमार शुक्ला, गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रवींद्रनगर में प्रबंधक ओपी गुप्ता, वीबीडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक शिवदत्त मिश्र व प्रधानाचार्य उदयभान पांडेय, रियल पैराडाइज एकेडमी में प्रबंधक डॉ. निरेन पांडेय व प्रधानाचार्य डॉ. सुनीता पांडेय, स्टेफेन एकेडमी में प्रबंधक अरविंद गुप्ता, सेंट जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल में डायरेक्टर डॉ. अरुण श्रीवास्तव, मिडॉस जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य सीएल सिंह ने केक काटकर र्स्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। शाकुंतल इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंधक अभिषेक तिवारी व प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र समेत अन्य शिक्षकों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षक दिवस मनाया।
कप्तानगंज के जेपी इंटर कॉलेज में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, वीरेंद्र दुबे, जयराज सिंह, विशंभर प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी तरह समाजसेवी गोलू मिश्रा ने कस्बा के सुभाष नगर में मुकुंद देव सिंह, सरोज सिंह, सुनील यादव, रघुपति सिंह, मारकंडेय दुबे, कमल किशोर मिश्रा आदि शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर शिक्षक दिवस की बधाई दी। फाजिलनगर एसबीएम पीजी काॅलेज परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बालमुकुंद पांडेय और विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, प्राचार्य डॉ. आरपी शाही, रुचिर पांडेय, मथुरा शाही ने शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति प्रकाश दीक्षित व संचालन डॉ. प्रभाकर मिश्र ने किया।
विज्ञापन
पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज व लिन्हसन बुद्धिस्ट इंटर काॅलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसीतरह बुद्ध विद्या विहार स्कूल, आरजी पब्लिक स्कूल परसौनी, जूनियर हाईस्कूल कसया, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के लोकमान्य इंटर काॅलेज जानकीनगर, पतियादेवी मनिराज इंटर काॅलेज जगदीशपुर, अंबिका प्राथमिक विद्यालय राजेंद्रनगर, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल स्वर्ण नगर, स्टार पब्लिक स्कूल परसा, नाइस एजुकेशन मिशन स्कूल डफाली टोला, एमएजी पब्लिक स्कूल अहिरौली हनुमान सिंह आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
000
गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं
खड्डा। राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजवली प्रमुख परिसर में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों को आदर्श मानते हुए उनसे अक्षर ज्ञान के साथ सुखमय जीवन की सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, डाॅ. नीलेश मिश्रा, प्रधानाचार्य डाॅ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. गोरख राय व संचालन संजय पांडेय ने किया। इस दौरान अजय गोविंद राव, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, धीरज तिवारी, गोविंद मिश्र, अवधेश कुमार पांडेय, डाॅ. अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।