{"_id":"68fbd838da50def4ca05570d","slug":"teacher-accused-of-raping-eighth-grade-student-police-investigating-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147724-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिक्षक पर आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिक्षक पर आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Oct 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज की आठवीं की छात्रा के साथ गन्ने के खेत में बुधवार को कॉलेज के एक शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोप है कि विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रा का गला भी दबाया। मामले में छात्रा के दादा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छात्रा से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है। जिस शिक्षक पर आरोप लगा है वह कॉलेज के प्रधानाचार्य का भाई है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में निजी इंटर कॉलेज संचालित है। आरोप है कि बुधवार को दोपहर में आठवीं की 13 वर्षीय छात्रा को कॉलेज का शिक्षक बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबा दिया। किसी तरह छात्रा घर पहुंची और शिक्षक की करतूत अपने परिजनों को बताई। छात्रा के दादा उसको लेकर कोतवाली पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। वहीं आरोपी शिक्षक घटना के बाद से फरार है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।