फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   TB will be eradicated through collective efforts: Dr. Mukesh

सामूहिक प्रयास से होगा टीबी का उन्मूलन : डॉ मुकेश

Sun, 05 May 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
TB will be eradicated through collective efforts: Dr. Mukesh
सिरसिया खोहिया में टीबी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ. मुकेश यादव। 
कसया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरसिया खोइया में शनिवार को टीबी जागरूकता समुदाय की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एमओटीसी डॉ. मुकेश यादव ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि सामूहिक प्रयास से क्षयरोग को खत्म किया जा सकता है। सभी के सहयोग से भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। टीबी के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करें, ताकि वे समाज में दूसरे व्यक्तियों को रोग न फैला सकें।
विज्ञापन

वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि क्षयरोग अब असाध्य नहीं हैं यह बात सभी लोग समझ गए हैं। सभी लोग अपने क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को खांसी, बलगम आ रहा हो, उनकी जांच अवश्य कराएं। जांच के बाद यदि रोग का पता चलता है तो वह उपचार लेकर पूर्ण स्वस्थ हो सकता है। सीएचओ गुड़िया शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति टीबी की दवा ले रहे हैं वे बीच में दवा न छोड़ें नहीं तो बीमारी और घातक सो सकती है। दवा समय से लें और चिकित्सक की सलाह पर ही दवा बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घनश्याम प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चौबे, इशारावती देवी, बिदांवती देवी, बेचनी देवी, जयंती सिंह, आशा सुशीला देवी, विश्वकांति देवी, संध्या कुशवाहा, ममता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed