{"_id":"628e726747a2964b81194955","slug":"taxi-stand-will-be-investigated-for-recovery-kushinagar-news-gkp438137043","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड की वसूली कराने की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड की वसूली कराने की होगी जांच
विज्ञापन

एसडीएम ने वसूली रोकने के निर्देश दिए
खड्डा(कुशीनगर)। बिना टैक्सी स्टैंड व पार्किंग के नगर पंचायत की तरफ से वर्षों से नीलामी कर वसूली कराने के मामले की अब जांच होगी। एसडीएम ने ‘अमर उजाला’ की खबर को संज्ञान में लेते हुए इस प्रकरण पर ईओ से जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि जो स्टैंड अस्तित्व में नहीं है, उसकी नीलामी कैसे होती रही। उन्होंने वसूली तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं।
‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद व्यापारियों ने एसडीएम उपमा पांडेय से मिलकर शिकायत की कि नगर पंचायत पिछले कई वर्षों से जिस पड़ाव अड्डा के नाम पर वसूली करती रही है व ठेका देती है, वह पड़ाव कहीं है ही नहीं। वर्षों से अवैध रूप से वाहनों से वसूली होती रही है। इसके लिए दोषी पर कार्रवाई करते हुए ठेका रद्द कर वैधानिक कार्रवाई कराई जाए।
एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि मामले में ईओ से जवाब मांगा गया है तथा वसूली तुरंत बंद करने को कहा गया है। जांच की जाएगी कि इतने साल से यह कैसे होता रहा कि जो चीज है ही नहीं, उसकी नीलामी कैसे होती रही।