फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   targeting previous governments of sp bsp cm Yogi said before 2017 ration not available for poor people

योगी का सपा पर निशाना: अब्बाजान कहे जाने वाले लोग हजम कर जाते थे गरीबों का राशन, अब जाते हैं जेल

Mon, 13 Sep 2021 12:01 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 12:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले अब्बाजान वाले लोग गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे।

विज्ञापन
targeting previous governments of sp bsp cm Yogi said before 2017 ration not available for poor people
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया है। कुशीनगर में सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए योगी ने नाम लिए बगैर कांग्रेस को आतंकवाद की जननी और समाजवादी पार्टी को बिच्छू करार दिया। योगी ने सपा के साथ बसपा को घेरा और कहा कि इनकी सरकारों ने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित न करते लोगों को 'अंधेरे में रखा।'

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे को गति देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर पहुंचे थे। सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसे हजम कर जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज गरीबों का राशन निगलने वाले जेल जाएंगे। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने रविवार को कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अब्बाजान गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे। सीएम ने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि 1977 से 2017 तक यह बीमारी हर साल 700 से एक हजार बच्चों की जान ले लेती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छा भारत अभियान और शुद्ध पेयजल की योजना लागू कर इस जानलेवा बीमारी को खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर आया। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को पहुंचाया है। यहां से पहली उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय होगी। सीएम ने कहा कि 1947 से जाति-मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर योजनाएं संचालित होती थीं। आज बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed