{"_id":"6920c28fa423ac7b39012ac6","slug":"tap-water-scheme-will-reach-every-house-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-149348-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर घर पहुंचेगी नल-जल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर घर पहुंचेगी नल-जल योजना
Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
कसया। बुद्ध स्थली पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के कसया स्थित आवास पर स्वागत किया गया। मंत्री सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बृहस्पतिवार को कुशीनगर में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होटल ओम रेजिडेंसी पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जल शक्ति मंत्री ओपी जायसवाल के आवास पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
पत्रकारों से वार्ता में मंत्री ने कहा कि हर घर नल-जल योजना सरकार की प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसे जन-जन तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधि व जागरूक नागरिक आगे आएं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, संतोष दत्त राय आदि मौजूद रहे।