{"_id":"5a4a7d0a4f1c1b0a788b6043","slug":"tampo-reflex-injured-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पलटा, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो पलटा, चालक घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के नरहरा छपरा चौराहे पर एक टैंपो सोमवार की दोपहर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को कप्तानगंज सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
कप्तानगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निषाद नगर के रहने वाले 35 वर्षीय रविंद्र चौरसिया टैंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। दिन के करीब तीन बजे रविंद्र अपने टैंपो से ग्राम सभा सेखपुरवा स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। कप्तानगंज-बोदरवार रोड स्थित नरहर छपरा चौराहे पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंपो चालक रविंद्र चौरसिया सिर में चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रूपेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।