{"_id":"6741010beeb8f5df38026f46","slug":"tamkuhirajs-team-won-the-final-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-126929-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीराज की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीराज की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
Sat, 23 Nov 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। रामलीला मैदान में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें टाउन क्लब तमकुही की टीम ने 2/1 से जीतकर कप पर कब्ज़ा जमाया।
शुक्रवार को टाउन क्लब तमकुही व पडरौना के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के उमड़े दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद थी। लेकिन टाउन क्लब तमकुही की टीम मैच के शुरुआत में ही बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ तक दो गोल दाग मैच पर मजबूत पकड़ बना लिया। पडरौना की टीम ने पलटवार किया, लेकिन मैच के समापन तक केवल एक गोल ही दाग पाई। इस तरह तमकुहीराज की टीम 2/1 से फाइनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्ज़ा जमा लिया। मुख्य अतिथि सांसद आरके चौधरी व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। अंत में आयोजक सपा नेता मधुरश्याम राय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जाकिर हुसैन, गोरख निषाद, पप्पू यादव, आनंद यादव, पवन राय, कोच पप्पू यादव, सुधीर यादव, साहिल, मनोज चौरसिया, बृजेश, अवध किशोर कुशवाहा, सलीम, डाॅ. अशोक यादव, डॉ. विरेंद्र प्रसाद, प्रेम सिंह, हीरालाल यादव, मजहर खान, मुस्ताक अंसारी, इंजमाम अंसारी, असगर अंसारी आदि मौजूद रहे।