फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tamkuhiraj Inspector removed on theft in ATM, Kotwal hated on complaint

एटीएम में चोरी पर हटे तमकुहीराज इंस्पेक्टर, शिकायत पर हाटा कोतवाल

Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tamkuhiraj Inspector removed on theft in ATM, Kotwal hated on complaint
एटीएम में चोरी पर हटे तमकुहीराज इंस्पेक्टर, शिकायत पर हाटा कोतवाल
विज्ञापन

एसपी ने पांच थानाध्यक्ष सहित 24 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
पडरौना। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी धवल जायसवाल ने पांच थानाध्यक्ष सहित 24 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदलाव कर दिया। तमकुहीराज में एटीएम चोरी की घटना से सुर्खियों में आए इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार राय को एसपी ने हटा दिया। विवादों की शिकायत पर हाटा कोतवाल को हटाया गया है।
एसपी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक तमकुहीराज के एसएचओ अश्वनी राय को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। हाटा कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया को प्रभारी जनसूचना सेल, जटहां बाजार थानाध्यक्ष रामचंद्र को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, रामकोला एसएचओ नीरज कुमार राय को तमकुहीराज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पटहेरवा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को रामकोला का एसएचओ बनाया गया है। अपराध शाखा से निर्भय कुमार सिंह को हाटा कोतवाल बनाया गया है। निर्भय नारायण सिंह को चार्ज दिए जाने को लेकर भी खूब चर्चा है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से गिरीजेश उपाध्याय को पटहेरवा थानाध्यक्ष, अपराध शाखा से अमित कुमार शर्मा को खड्डा थानाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा 16 अन्य उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए ही थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थानों पर आमजन की बात नहीं सुनने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धवल जायसवाल, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed