फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tamkuhiraj Block Chief's power seized for financial irregularities

Kushinagar News: वित्तीय अनियमितता में तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख का पावर सीज

Sat, 11 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tamkuhiraj Block Chief's power seized for financial irregularities
- विकास मद के दुरुपयोग और स्कूल-अस्पताल की जमीन पर खेल मैदान निर्माण का मामला
विज्ञापन

- शासन ने तीन सदस्यीय समिति को सौंपा वित्तीय और प्रशासनिक कामकाज

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जांच में शासकीय धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता प्रमाणित होने के बाद राज्यपाल ने तमकुहीराज की ब्लॉक प्रमुख अनुराधा राय का वित्तीय और प्रशासनिक पावर सीज कर दिया है। अगले आदेश तक ब्लॉक प्रमुख की जगह तीन सदस्यीय समिति काम करेगी।
तमुहीराज ब्लॉक प्रमुख पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में तमकुही ब्लाॅक के लिए आवंटित टाइड एवं अनटाइड मद की धनराशि के अनुचित उपयोग की शिकायत मिली थी। साथ ही ग्राम सभा पांडेय मुन्नीपट्टी में विद्यालय और अस्पताल के नाम दर्ज भूमि पर रखकर खेल मैदान का निर्माण कराए जाने का भी आरोप था। प्रकरण की प्रारंभिक जांच एडीएम (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्र ने की। 11 मार्च को सौंपी रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शासकीय धन का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता प्रमाणित पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने ब्लाॅक प्रमुख के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक अंतिम जांच में आरोपों से मुक्त होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

वहीं शासन ने ब्लॉक प्रमुख का पावर निलंबित होने के बाद क्षेत्र पंचायत का कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति अब वित्तीय और प्रशासनिक कृत्यों का संपादन करेगी। शासन की तरफ से नामित समिति में हरपुर बेलही-एक की बीडीसी सदस्य रंजना देवी, मखुआ एवं मझौवा के बीडीसी सदस्य कृष्ण कुशवाहा और लतवा मुरलीधर के बीडीसी सदस्य शशिकांत के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख वशिष्ट कुमार राय ने कहा कि पांडेय मुन्नीपट्टी में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल मैदान की जमीन पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। इसमें सार्वजनिक शौचालय, सीढ़ी का निर्माण भी हुआ है। शासन स्तर से इस पर एक जांच चल रही थी। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते शिकायत की गई थी। पावर सीज होने की मुझे अभी जानकारी नहीं है।


0

गठित समिति विकास कार्यों, धनराशि के आवंटन और स्वीकृति से जुड़े सभी निर्णय लेगी। ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में रखे अभिलेख और वित्तीय अधिकार भी समिति को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख अनुराधा राय का पावर सीज कर दिया गया है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। -आलोक प्रियदर्शी, डीपीआरओ, कुशीनगर।

0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed