फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tamkuhi Raj won the inaugural match, defeating Gorakhpur 3-0.

Kushinagar News: गोरखपुर को 3-0 से हराकर तमकुहीराज ने जीता उद्घाटन मैच

Fri, 26 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tamkuhi Raj won the inaugural match, defeating Gorakhpur 3-0.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को शहीद बाबूराम स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में तमकुहीराज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की टीम को 3–0 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय उपाध्याय, सपा नेता विजेंद्र पाल यादव और एसओ जटहां बाजार आलोक यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में तमकुहीराज की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए थोड़े-थोड़े अंतराल पर तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका फारुक सिद्दीकी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed