फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   talaak in phone

बच्चा न होने पर फोन पर कहा - तलाक...तलाक...तलाक

Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
talaak in phone
बच्चा न होने पर फोन पर कहा - तलाक...तलाक...तलाक
विज्ञापन

- महिला ने तलाक के एवज में मिले 35 हजार रुपये ठुकराए
- महिला पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, पर फिर छोड़ दिया
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम महिला को उसके शौहर ने फोन पर इसलिए तलाक दे दिया कि उससे बच्चे नहीं हो रहे हैं। तलाक के एवज में शौहर ने उसे 35 हजार रुपये भिजवाए, जिसे महिला ने ठुकरा दिया है।

इस महिला का निकाह वर्ष 2012 में रामकेेला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी में उसके मायके वालों से दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग की गई थी। उसके परिजन ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं कर सके। किसी तरह निकाह हुआ, लेकिन इतने वर्षों में उसकी गोद नहीं भर सकी। इसे लेकर शौहर हमेशा उसे प्रताड़ित करता था। बच्चे न होने और दहेज की रकम को लेकर अक्सर ही झगड़ा होता था। उसकी पिटाई भी की गई। इससे आजिज आकर वह मायके चली गई। पिछले महीने शौहर ने फोन पर तलाक बोल दिया और इसके एवज में 35 हजार रुपये भेज दिए, लेकिन उसने रुपये लेने से मना कर दिया। उसने पडरौना के महिला थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला एसओ ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर राजी किया और वह पुन: ससुराल चली गई। परंतु शौहर ने साथ रखने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसकी जेठानी, सास, शौहर व शौहर के बहनोई ने पिटाई की और शनिवार को पडरौना लाकर छोड़ गए। उसने हनुमानगंज थाने के एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके शौहर के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं, जिस वजह से उसे साथ नहीं रख रहा है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता का कहना है कि महिला थाने में मामला चल रहा है। तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed