फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Take stock of the security team arrived SPG

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची एसपीजी टीम

Thu, 24 Nov 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Take stock of the security team arrived SPG
जायजा लेने पहुंची एसपीजी टीम - फोटो : अमर उजाला
 सत्ता परिवर्तन रैली को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन उच्चस्तरीय तैयारियां चली। एसपीजी के आईजी की अगुवाई में प्रधानमंत्री का सुरक्षा दस्ता कसया पहुंचा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसपीजी टीम ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक कर सुरक्षा की रणनीति तैयार की गई। 
विज्ञापन

एसपीजी के आईजी एसएस श्रीवास्तव की टीम के रैली स्थल पर पहुंचने के साथ ही गोरखपुर के आयुक्त अनिल कुमार, डीआईजी शिवसागर सिंह, डीएम शंभू कुमार, एसपी भारत सिंह भी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने हवाई पट्टी के गेस्ट हाउस में बैठक कर अब तक की तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों की बैठक में भाजपा का प्रतिनिधित्व जिला महामंत्री मारकंडेय शाही और उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने किया। यह बैठक पूरी तरह से गोपनीय रही। यहां तक की मीडिया को भी इससे दूर रखा गया। रैली को लेकर एक दूसरे से फीड बैक लेने और चर्चा के बाद अधिकारियों का काफिला रैली स्थल पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए बनाए जा रहे जर्मन हैंगर स्टेज, हेलीपैड, स्विस काटेज, पांडाल, बैरिकेडिंग, डी गैलरी आदि का निरीक्षण किया। जहां कहीं कमी मिली, उसे दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed