{"_id":"6832281d383d0ff3410d502d","slug":"take-care-of-quality-in-the-construction-of-the-gel-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138065-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जेल के निर्माण में गुणवत्ता का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जेल के निर्माण में गुणवत्ता का रखें ख्याल
Sun, 25 May 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सिंचाई व जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव व शासन की तरफ से नामित जिले के नोडल अधिकारी ने शनिवार को निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया।
सिंचाई व जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव व शासन की तरफ से नामित जिले के नोडल अधिकारी डाॅ. अरविंद कुमार चौरसिया ने निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्लूडी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण परियोजना से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापरक एवं मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया।
निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की
पडरौना। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव शनिवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जल जीवन मिशन, गौशाला समेत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। विशेष सचिव डाॅ. अरविंद कुमार चौरसिया ने जल जीवन मिशन में आच्छादित ग्रामों, प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरणों में स्वीकृत कुल परियोजनाओं के सापेक्ष पूर्ण परियोजनाओं सहित ओवरहेड हेड टैंक, प्रोजेक्ट कॉस्ट, पावर सॉसेज टैंक कैपेसिटी, कुल प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष निस्तारण, पाइप डिस्ट्रीब्यूशन, पंप हाउस स्टेटस, जलापूर्ति की टाइमिंग, नल कनेक्शन की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
बरवा कला में जाना ओवरहेड टैंक का हाल
तुर्कपट्टी। विशेष सचिव सिंचाई डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र के बरवा कला में 375 लाख की लागत से राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश के तहत निर्मित वाटर ओवर हेड टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने पंप हाउस में लगे उपकरणों का जायजा लिया। साथ ही गांव में भ्रमण कर कनेक्शन धारियों से वार्ता कर बारीकी से जानकारी से अन्य जानकारी जुटाई।