{"_id":"657a0637e2f4e6901b000c34","slug":"take-action-against-vehicles-carrying-overloaded-sugarcane-dm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9266-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों पर करें कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों पर करें कार्रवाई : डीएम
Thu, 14 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक करत
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें ओवर लोड गन्ना ढुलाई समेत नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कराएं और अनफिट वाहनों का संचालन करने पर रोक लगाएं। किसी भी दशा में ओवरलोड गन्ना वाहन नहीं चलने चाहिए। यदि कोई वाहन नियमों की अनदेखी करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इसकी निगरानी के लिए डीएम पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और यातायात विभाग करें। उन्होंने आरटीओ, पीडब्लूडी, एनएचएआई, पुलिस विभाग, चिकित्सा, शिक्षा आदि विभागों में 15 से 31 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने सड़कों पर चलने वाले वाहनों की स्पीड के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।
इस दौरान आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार, सीओ सदर उमेश चंद्र भट्ट, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, रविंद्र किशोर यादव, अर्पित श्रीवास्तव, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. आरडी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।