{"_id":"66bfe377cce7c2aa6a03a104","slug":"tablets-distributed-among-508-students-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121681-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 508 छात्र-छात्राओं में वितरित हुआ टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 508 छात्र-छात्राओं में वितरित हुआ टैबलेट
Sat, 17 Aug 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा स्थित मुरलीधर भागवत पीजी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस मौके पर 508 विद्यार्थियों में टैबलेट वितरित किया गया।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश ने कहा कि तकनीकि युग में स्मार्टफोन और टैबलेट हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। सरकार की तरफ से मिले टैबलेट का प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। मथौली चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। छात्रों को ऐसे संसाधन मुहैया करा रही है, जिससे बच्चे ऑनलाइन और डिजिटल एजुकेशन प्राप्त कर सकें। इसके बाद अतिथियों ने कॉलेज के 508 छात्र-छात्राओं में टैबलेट वितरित किया गया। अंत में कॉलेज के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान उप प्राचार्य शकील अफगन, अशोक कुमार, फरीद अहमद, श्रीराम मिश्रा, रजनीश, अशोक सिंह, माला यादव, अशोक कसौधन, मांडवी श्रीवास्तव, फरीदा खातून, प्रियंका पांडेय, जितेंद्र यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।