{"_id":"68911893c3514ba0f2085623","slug":"tableau-taken-out-of-shri-krishnas-birth-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142900-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रीकृष्ण जन्म की निकाली गई झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रीकृष्ण जन्म की निकाली गई झांकी
Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
सेवरही में श्रीकृष्ण जन्म का मंचन करते कलाकार।संवाद
तमकुहीरोड। सेवरही के एक धर्मशाला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को रात में कथावाचिका दीदी राधाकिशोरी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी निकाली गई तो नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की स्वर से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रीभागवत सेवा समिति सेवरही में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से आईं कथावाचिका दीदी राधाकिशोरी ने गजराज व मगरमच्छ, भगवान के वामन अवतार, समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने श्रीमद्भागवत व ब्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजन समिति के प्रहलाद केशरी, प्रहलाद वर्मा, संजय वर्मा, रामजी कसेरा, राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, निर्मल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।