{"_id":"67f77cb056e57cbde0097b87","slug":"swami-prasad-maurya-said-in-kushinagar-that-the-central-and-state-governments-are-selling-public-institutions-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- केंद्र व प्रदेश सरकार देश की सार्वजनिक संस्थाओं को बेच रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- केंद्र व प्रदेश सरकार देश की सार्वजनिक संस्थाओं को बेच रही है
Thu, 10 Apr 2025 01:39 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:39 PM IST
सार
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने देश को सोने की चिड़िया बनाने के साथ ही मानवतावादी धम्म बौद्ध धर्म को जन-जन तक पहुंचा कर मानवता का परचम पूरे विश्व में फैलाया।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपनी जनता पार्टी की ओर से स्थानीय एक होटल में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने देश को सोने की चिड़िया बनाने के साथ ही मानवतावादी धम्म बौद्ध धर्म को जन-जन तक पहुंचा कर मानवता का परचम पूरे विश्व में फैलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जनहित के समस्याओं पर ध्यान न देकर देश के सार्वजनिक संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है साथ ही साथ महंगाई के चलते आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई के चलते गरीब किसान ,मजदूर के बच्चे को शिक्षा से वंचित करने करने का काम कर रही है। लोगों को अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक करने का काम अपनी जनता पार्टी रथ यात्रा के माध्यम कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय सद्दाब खान, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द लहरी, कन्हैया लाल शर्मा, राम मौर्य, सेवानिवृत्त जज केपी मौर्य आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने की।
विज्ञापन