{"_id":"63903407d28afd63bf62dae8","slug":"suspicious-woman-dead-body-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोजी कुत्ते ने की पहचान: कुशीनगर में युवती की हत्या, शव को खेत में लगाया ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोजी कुत्ते ने की पहचान: कुशीनगर में युवती की हत्या, शव को खेत में लगाया ठिकाने
Wed, 07 Dec 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:07 PM IST
सार
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि युवती के पिता और भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके मौत की वजह सामने आ जाएगी। 24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
खोजी कुत्ते ने शव को पहचाना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव के पास मंगलवार की दोपहर गन्ने के खेत समीप चकरोड (कच्चा रास्ता) पर युवती का शव मिला। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी कुंदन सिंह और कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने डॉग स्कवायड की मदद से छानबीन शुरू कर दी। दो घंटे के बाद युवती की पहचान सोहरौना निवासी सलेहा खातून (22) पुत्री रोशन के रूप में हुई। युवती की मौत का राजफाश करने के लिए पुलिस ने युवती के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की दोपहर सोहरौना गांव के सरेह में एक गन्ने के खेत के समीप चकरोड पर कुछ लोगों ने एक युवती का शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
इस दौरान युवती के कपड़े की जेब से दो दिन पूर्व खिरकिया बाजार से खरीदे गए गहने की रसीद मिली। पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद से छानबीन की तो खोजी कुत्ता युवती के घर पहुंच गया। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने शव की पहचान सोहरौना निवासी रोशन की बेटी सलेहा खातून (22) के रूप में कर ली। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की देर रात तक पिता से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
पुलिस को संदेह था कि युवती की हत्या में करीबियों का हाथ है। इसलिए पुलिस ने घटना के हर पहलू पर पड़ताल की। इस दौरान सामने आया कि सोमवार की शाम युवती का विवाद हुआ था। इसके बाद वह लापता हो गई। मंगलवार की दोपहर उसका शव मिला। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी। इसको लेकर भी परिवार में कलह थी। इसलिए हर बिंदु पर छानबीन में जुटी है।
इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि युवती के पिता और भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसके मौत की वजह सामने आ जाएगी। 24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।