{"_id":"627d4ab854f2d35da4182db8","slug":"suspicious-death-of-married-woman-kushinagar-news-gkp4366418127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
घर से दस किमी दूर शव जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस
पति और ससुर को पुलिस ने थाने बुलाया
खड्डा/छितौनी(कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालवाले घर से दस किमी दूर ले जाकर शव जलाने लगे। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। पुलिस ने अवशेष एकत्र किए और संदेह के आधार पर पति और ससुर को थाने बुलाया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं पड़ी है।
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भैंसहा गांव के पास गंडक नदी के किनारे परिजन शव जला रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। उसके बाद वहां मौजूद लोग भाग निकले।
हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव का कहना है कि महिला की मृत्यु होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मायकेवालों के भय से दूर शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना मिलने पर श्मशान पहुंचकर छानबीन की गई है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। मृतका के पति व ससुर को संदेह के आधार पर थाने बुलाया गया है।