फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Surya Kiran flight could not take place on the second day either due to bad weather.

Kushinagar News: खराब मौसम के चलते दूसरे दिन भी नहीं हो सकी सूर्यकिरण की उड़ान

Sun, 27 Sep 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Surya Kiran flight could not take place on the second day either due to bad weather.
कसया। खराब मौसम के कारण भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का मोतिहारी में प्रस्तावित एयर शो स्थगित नहीं हो सका। शुक्रवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नौ हॉक एमके-132 विमानों को मोतिहारी के लिए उड़ान भरना था लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने से विमान उड़ान नहीं भर सके। शनिवार को भी नौ विमान और चालक दल कुशीनगर एयरपोर्ट पर ही डटा रहा। सूर्यकिरण टीम को कुशीनगर से मोतिहारी पहुंचकर करीब दो घंटे तक हवाई प्रदर्शन करना था। इस दौरान नौ विमान अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैन्युवर जैसे करतब दिखाने वाले थे।
विज्ञापन

विमानों से केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुआं-धाराएं निकालकर आसमान में तिरंगे की आकृति भी बनाई जानी थी। मोतिहारी में सूर्यकिरण टीम का यह प्रस्तावित पहला एयर शो था। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 विमान और चालक दल 23 सितंबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद मोतिहारी के लिए उड़ान की तैयारी थी, लेकिन लगातार बारिश के चलते प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह, टीम लीडर ने बताया कि हवाई प्रदर्शन के लिए मौसम अनुकूल होने के साथ स्पष्ट दृश्यता और सुरक्षित परिचालन परिस्थितियां जरूरी हैं। मौसम अनुकूल नहीं होने से विमानों की उड़ान संभव नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed