फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Survey conducted for installation of high mast at the fair site

Kushinagar News: मेला स्थल पर हाईमास्ट लगाने के लिए हुआ सर्वे

Mon, 23 Feb 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Survey conducted for installation of high mast at the fair site
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित जीतशाह शिव मंदिर, जानकीरमण सरकार मंदिर, अंजनी नंदन पंचमुखी हनुमान मंदिर और नवनिर्मित यज्ञशाला परिसर के मेला स्थल पर हाईमास्ट लगेगा। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य फाजिलनगर विधायक निधि से कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेला स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को असुविधा होती थी। हाईमास्ट लगने से धार्मिक आयोजनों, मेलों व अन्य कार्यक्रमों के दौरान रात में भी सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होगी। डीआरडीए बनाने के लिए रविवार को अवर अभियंता केके मिश्र ने सर्वे कार्य कर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर किया। कार्यदायी संस्था आरईडी के जेई संतोष कुमार ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी की जा रहा हैं। एक माह के भीतर हाईमास्ट लाइट स्थापित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

‎इस दौरान महंत गुप्ता, पप्पू यादव, विजय श्रीवास्तव, मुकेश यादव, राजनरायण उर्फ चुन्नू मिश्र, हरेंद्र यादव, भोलू यादव, छोटे ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed