{"_id":"6a7b8f90522dc93d4a07510e","slug":"surveillance-stepped-up-at-kaptanganj-railway-station-ahead-of-august-15-kushinagar-news-c-205-1-ksh1035-165564-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 15 अगस्त को लेकर कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 15 अगस्त को लेकर कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वालों और ट्रेनों की निगरानी बढ़ा दी है। यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है। बिहार जाने वाली ट्रेनों से होने वाली शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।
कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण यहां से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग की ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, अहमदाबाद, कोटा और मुजफ्फरपुर समेत कई बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनें चलती हैं। इसके चलते स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ रहती है। 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्म, प्रवेश-निकास स्थल और ट्रेनों में निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है। निगरानी बढ़ने के बाद शराब तस्करों में खलबली मची हुई है।
रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस ने भी स्टेशन और उसके आसपास गश्त बढ़ा दी है। सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि 15 अगस्त और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म तक आने-जाने वाले यात्रियों की विशेष जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कप्तानगंज के एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन और उसके आसपास पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। शराब धंधेबाजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।