फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Surajnagar electricity substation operational; 150 villages to benefit.

Kushinagar News: सूरजनगर बिजली उपकेंद्र चालू 150 गांवों को मिलेगा लाभ

Wed, 29 Jul 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Surajnagar electricity substation operational; 150 villages to benefit.
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ढोरही सरकारी फार्म परिसर में सूरजनगर बिजली उपकेंद्र का मंगलवार को सदर विधायक ने लोकार्पण किया। उपकेंद्र का निर्माण करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। करीब 150 गांवों के चार हजार से अधिक परिवारों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बिजली प्रदेश के आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की प्रगति की आधारशिला है। प्रदेश सरकार गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। नए उपकेंद्र चालू होने से लोगों को लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एसपाल सिंह ने बताया कि पांच-पांच एमवीए क्षमता वाले इस 33/11 केवी उपकेंद्र से बड़हरा, बलकुड़िया, पटेरा और हाइडिल फीडर संचालित होंगे। इसके अलावा दो नए 11 केवी फीडरों का निर्माण कराया जाएगा। इससे मौजूदा उपकेंद्रों पर अतिरिक्त भार कम होगा और वितरण व्यवस्था अधिक संतुलित एवं प्रभावी बनेगी। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र के संचालन से 11 केवी लाइनों की लंबाई कम होगी, जिससे तकनीकी हानियों और फॉल्ट की घटनाओं में कमी आएगी। ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश रौनियार नेकी और संचालन मुनेब गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल, एसडीओ चंदन सिंह, जेई अजय सिंह, नित्यानंद पांडेय, बृजभूषण गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, जोगिंदर सिंह, जयराम चौहान, खुर्शीद आलम, संजय राय, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed