फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Supreme Court Justice offered prayers at Maa Kulkula Temple

Kushinagar News: सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ने की मां कुलकुला मंदिर में पूजा

Sat, 04 Apr 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Justice offered prayers at Maa Kulkula Temple
कुलकुला देवी मंदिर में सपरिवार के साथ पूजा अर्चना करते सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कर
मल्लूडीह। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय करोल ने शुक्रवार को कुलकुला देवी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना की। उन्होंने हवन पूजन के बाद मां दुर्गा की आरती कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति संजय करोल कसया के कुड़वा दिलीपनगर के जंगल में स्थित कुलकुला देवी मंदिर में शुक्रवार की सुबह पत्नी आशु करोल के साथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन की। ज्योतिषाचार्य साकेत मिश्र की अगुवाई में विद्वान आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में हवन कर मां दुर्गा की आरती की। न्यायमूर्ति ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार कुलकुला देवी की महिमा अपरम्पार है। यहां पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान मां दुर्गा की पूजा की थी। उन्होंने कहा कि दुर्गा सप्तशती में भी कुलकुला देवी का वर्णन मिलता है।
विज्ञापन

इस दौरान कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीजेएम विजय कुमार वर्मा, कसया सीओ कुंदन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, सुमित त्रिपाठी, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed