फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sun's scorching heat persists as mercury dips by a single degree.

Kushinagar News: एक डिग्री लुढ़का पारा पर सूरज की तपिश बरकरार

Sun, 26 Apr 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sun's scorching heat persists as mercury dips by a single degree.
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर स्कूल से जातीं छात्राएं। संवाद
पडरौना। तेज धूप के साथ सुबह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी को पूरी तरह बढ़ा दी है। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का, फिर भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। हालत यह रही कि गर्मी और उमस के कारण लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान में कमी आने के बाद भी सुबह करीब आठ बजे से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय तो गर्मी इतनी बढ़ी कि लोग परेशान हो उठे। हालांकि शाम करीब पांच बजे आसमान में बादल छाए, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। पसीने से तर-बतर लोग परेशान दिखे। कृषि विज्ञान सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि लोगों को उमस भरी गर्मी से एक दो दिन में राहत मिलेगी। 27 और 28 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जिले में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर स्कूल से जातीं छात्राएं। संवाद

धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर स्कूल से जातीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed