फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sumit and Jyoti top the race

Kushinagar News: दौड़ में सुमित और ज्योति अव्वल

Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sumit and Jyoti top the race
सिसवा धोकरहा में सम्मानित प्रतिभागी। स्रोत-सोशल मीडिया   
कसया। क्षेत्र के सिसवा धोकरहा गांव के कंपोजिट विद्यालय डुमरी में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 के सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. मैनेजर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुमित और बालिका वर्ग में ज्योति, 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सुमित और बालिका वर्ग में रेहाना, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विष्णु और बालिका वर्ग में आरुषि यादव, 100 मीटर दौड़ (उच्च प्राथमिक वर्ग) बालक वर्ग में अनीश पासवान और बालिका वर्ग में किरन यादव अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ (उच्च प्राथमिक वर्ग) बालक वर्ग में अनूप कुशवाहा और बालिका वर्ग में अन्नू गुप्ता, 400 मीटर दौड़ (उच्च प्राथमिक वर्ग) बालक वर्ग में आयुष गोंड और बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम रहे।
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग बालक एवं बालिका में प्राथमिक विद्यालय विश्वंभरपुर और उच्च प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय डुमरी अव्वल रहे।
खो-खो में प्राथमिक वर्ग और उच्च प्राथमिक वर्ग में (बालक एवं बालिका) प्राथमिक विद्यालय विश्वंभरपुर, सुलेख प्रतियोगिता में कृष्णा यादव और आरुषि प्रथम, दिव्या कश्यप द्वितीय रहे।
रंगोली प्रतियोगिता में प्राथमिक में गुलक्सा खातून और उच्च प्राथमिक में शिवानी अव्वल रहे। श्रुतिलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर अनामिका, उच्च प्राथमिक स्तर में आरुषि गोंड प्रथम और काजल निषाद द्वितीय रहीं।

अंत में अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में चंद्रपाल सिंह और संचालन प्रधानाध्यापक भरदुल प्रसाद व विभा गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार चौबे, रामचंद्र सिंह, अशोक कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed