{"_id":"6a0e2172896c175bb10f15cf","slug":"sultry-heat-has-increased-peoples-distress-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160175-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उमसभरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उमसभरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप की वजह से सुबह 11 बजे के बाद लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं। वहीं, सूरज की तपिश ने लोगों की तबीयत बिगाड़ दी है। मेडिकल कॉलेज से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में सर्दी जुकाम, खांसी के अलावा डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो सकती है।
बुधवार को उल्टी दस्त व पेट दर्द से पीड़ित 15 मरीज इमरजेंसी में भर्ती मिले, जबकि बीते तीन-चार दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती 10 मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। मेडिकल काॅलेज के फिजीशियन वार्ड में बुधवार को 270 मरीज पहुंचे थे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि ओपीडी में करीब 40 फीसदी मरीज पेट दर्द व डायरिया जैसे लक्षण के पहुंचे। इनमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक रही।
मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर सुबह से मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लग गई थी। ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक आठ सौ से अधिक मरीज पहुंचे।
पिपरासी के भोला मद्धेशिया ने बताया कि कल शाम से ही उल्टी के साथ पेट दर्द की शिकायत थी। सुबह इमरजेंसी में पहुंचा तो इलाज के बाद राहत मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ साफ सफाई व खानपान में संयम की सलाह दी है। दुदही के ठाढ़ीभार की खुशबू देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह से बेटा अनमोल दस्त से परेशान था। उसे मेडिकल कॉलेज ले आई हूं। आधे घंटे से पर्चे के लिए लाइन में लगी हूं। शिवपुर के उमेश गुप्ता ने बताया कि पेट में दर्द व दो दिनों से बुखार है। दवा खाने पर कुछ देर के लिए आराम मिल रहा है। डॉक्टर ने दवा के साथ कुछ जांच कराने की सलाह दी है।