फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sugarcane leaves dry

Kushinagar News: अधिक तापमान से सूख रहीं गन्ना की पत्तियां, मुरझा रहे किसानों के चेहरे

Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
sugarcane leaves dry
बरसात नहीं होने और तापमान अधिक होने से आ रही है परेशानी
विज्ञापन

अधिक पानी खपत करने वाली गन्ना प्रजातियाें पर अधिक हो रहा असर

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की वजह से इस बार गन्ना की फसल प्रभावित हो रही है। गन्ना की पत्तियां ऊपर से सूख रही हैं। सिंचाई के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने से खेती की लागत बढ़ रही है। उसके बाद भी किसानों को उपज प्रभावित होने का डर सता रहा है। किसान पत्तियों के सूखने से खासे परेशान हैं।
अहिरौली क्षेत्र के लक्षीराय गांव निवासी जवाहिर विश्वकर्मा ने बताया कि काफी समय से गन्ना की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार तापमान अधिक होने की वजह से गन्ने की पत्तियों का ऊपरी भाग सूख रहा है। ऐसा लग रहा है कि गन्ना सूख जाएगा। इससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। इससे पहले गर्मी की वजह से इस तरह से कभी भी गन्ना की फसल सूखी नहीं थी।
विज्ञापन

हाटा क्षेत्र के किसान छेदी सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण सूख रहे गन्ना को बचाने के लिए हम लोग वैकल्पिक साधनों के सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन उससे एक तो खेती की लागत बढ़ रही है। दूसरे उस सिंचाई का फसल पर कोई खास असर होता नहीं दिख रहा है। इससे हम लोगों को डर सता रहा है कि कहीं हम लोगों की गन्ना की फसल बर्बाद न हो जाए। हालांकि, कुछ कृषि जानकारों का कहना है कि बरसात होने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबू गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान संस्थान सेवरही के प्रमुख कीट वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक तापमान होने की वजह से गन्ने की पत्तियां सूख रही हैं। इससे किसानों को बहुत अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। बरसात होने के बाद गन्ना की स्थिति में सुधार हो जाएगा। पैदावार में कोई नुकसान नहीं होगा। गन्ना प्रजाति को 238, को 98014 अधिक पानी खपत करने वाली फसल होने की वजह से तापमान से अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed